ताजा खबरशेष प्रदेश

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए मीडिया की अहम भूमिका – विधायक पूर्ण प्रकाश

नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम

सिरोही [संदीप चौधरी] प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू (सिरोही) में चल रहे नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का उद्घाटन मथूरा (लखनऊ) विधायक पूर्ण प्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण भारत तथा नेपाल से आए करीबन दौ हजार मीडियाकर्मियों में से झुंझुनू जिले के पत्रकारों को भी शामिल किया गया। इस दौरान प्रदेशभर से आए पत्रकारों का प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा देशभर में चलाए जा रहे शांति सद्भावना आध्यात्मिकता तथा राजयोग मेडिटेशन व अध्यात्मिक ज्ञान स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन के चल रहे अभियान व भारत को विश्वगुरु बनाने और सनातन देवी – देवता धर्म की स्थापना का चल रहे कार्य में सहयोग देने के लिए मीडिया से आह्वान किया।इस अभियान को आमजन तक पहुंचाने की अहम भूमिका मीडिया निभाए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीके दादी जानकी,बीके नरवारी ,बीके करुणा आदि थे। अतिथियों का शाॅल ओढाकर व पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button