झुंझुनूताजा खबरराजनीति

भाजपा की मंडल कार्यसमिति में प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने सशक्त मंडल बनाने पर दिया जोर


बगड़, भारतीय जनता पार्टी झुंझुनूं ग्रामीण मंडल की बैठक बगड़ बाईपास स्थित होटल में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा कि सशक्त मंडल ही संगठन को स्थाई रूप से मजबूत करने का आधार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से त्रस्त जनता 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकमुखी होकर संगठन के काम में जुट जायें। बैठक में जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ,सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया, बनवारी लाल सैनी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी बगड़ नगरपालिका चेयरमैन गोविंद सिंह राठौड़ भी मंच पर उपस्थित थे, के अलावा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, इंद्राज सैनी, सेवाराम गुप्ता सूरजगढ़ ने भी अपना उद्बोधन दिया। कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने भारत माता व महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की । उसके बाद अतिथियों का दुपट्टा ओढा कर स्वागत किया गया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर मल स्वामी द्वारा प्रस्तावना रखी गई, जिसमें ग्रामीण मंडल द्वारा किए गए कार्यों तथा आगामी योजनाओं को रखा। तत्पश्चात मंडल महामंत्री सुमेर सैनी द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पढा गया जिसका उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा करतल ध्वनि से दोनों हाथ ऊपर कर समर्थन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने किया। कार्यसमिति की बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र भांभू, रामनिरंजन पुरोहित, सुनील लांबा , मंडल महामंत्री संजय बुडानिया , उपाध्यक्ष पवन खटकड़ , महावीर प्रसाद शर्मा , राम सिंह झाझडिया, उप प्रधान ओम प्रकाश जांगिड़, मुकेश शर्मा , महिपाल कृष्णया बुडाना, कप्तान गोपीचंद जांगिड़ लालपुर, नरेश शर्मा बगड़, पूर्व सरपंच गिरधारी लाल लालपुर , सुभाष डूडी खाजपुर , वंश प्रदीप कालीबाड़ी, पंचायत समिति सदस्य नंदलाल सैनी माखन ,दशरथ सिंह काली पहाड़ी, सुनील बुरड़क, धनवीर झाझड़िया, झुंझुनू नगर महामंत्री विजेंद्र हटवाल , विनोद चाँवरिया, अमित स्वामी सहित भाजपा के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button