ताजा खबरसीकर

इंस्पेक्टर पवन चौबे को मिलेगा नेशनल पुलिस अवार्ड

2019 में 6 साल पहले की मर्डर मिस्ट्री का किया था खुलासा

सीकर, सीकर उद्योग नगर थानाधिकारी पवन चौबे का नाम नेशनल पुलिस अवार्ड के लिए चयन किया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय से पुलिस विभाग में विशेष अनुसंधान पर प्रतिवर्ष मिलने वाले पुरस्कारों में 2020 के लिए पवन चौबे के नाम का चयन किया गया। वर्ष 2020 के पुरस्कार के लिए सीकर उद्योग नगर थानाधिकारी पवन चौबे के नाम का चयन किया गया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष से 121 पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया है। विशेष अनुसंधान के लिए राजस्थान से 6 पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया है। जिनमें सीकर से उद्योग नगर थानाधिकारी पवन चौबे के नाम का चयन किया गया है।
खोली थी छह साल पुरानी मर्डर मिस्ट्री –
पवन चौबे ने 2019 में रानोली थानाधिकारी रहते हुए एक युवती की छह साल पुरानी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया था। चौबे ने आईजी एस सेंगाथिर व जिला एसपी डॉक्टर गगनदीप सिंगला व एएसपी देवेंद्र शर्मा के निर्देशन में राधाकिशनपुरा क्षेत्र की मोनिका दर्जी की मर्डर मिस्ट्री का 6 साल बाद खुलासा किया था। चौबे ने बताया कि वर्ष 2013 में सीकर की राधाकिसनपुरा की युवती मोनिका दर्जी की हत्या कर शव मिट्टी में दबा दिया था। चौबे ने मामले में अनुसंधान चलाया । उन्होंने वर्ष 2019 में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर आरोपी विष्णु व ओमप्रकाश को सलाखों के पीछे पहुंचाया था। वर्ष 2019 के इस विशेष अनुसंधान के लिए पवन चौबे का नाम भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नेशनल पुलिस अवार्ड के लिए चयन किया गया है।

Related Articles

Back to top button