चुरूताजा खबरराजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 10 मई को प्रस्तावित दौरे को लेकर बैठक

विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] बीकानेर संभाग के सूरतगढ़ क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 10 मई को प्रस्तावित दौरे को लेकर रतनगढ़ में सोमवार की दोपहर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में हुई बैठक में कार्यक्रम स्थल तक क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने की जिम्मेदारी राठौड़ ने बूथ अध्यक्षों को दी। इस दौरान राठौड़ ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं है। संगठन है, तो हम सब है। साथ ही 13 मई को जिला मुख्यालय पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में भी अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया गया। विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि पानी-बिजली व कानून व्यवस्था को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। प्रदेश की गूंगी व बहरी कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चूरू पहुंचेंगे। वहीं संगठन के दिशा-निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र से 10 मई को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सूरतगढ़ जाएंगे। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, भाजपा नेता ओम सारस्वत व वासुदेव चावला ने भी संबोधित किया। इस दौरान सहयोग निधि में उत्कृष्ट कार्य करने पर चूरू से सुरेश सारस्वत व दीनदयाल सैनी तथा सरदारशहर से नारायण माली को सम्मानित भी किया गया। वहीं कातर बूथ मंडल द्वारा एकत्रित सहयोग निधि दो लाख 35 हजार रुपए को मंडल अध्यक्ष अखाराम जाखड़ ने राठौड़, महर्षि व पुजारी को सुपुर्द की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, प्रभारी रामगोपाल सुथार, भाजपा नेता राकेश जांगिड़, वासुदेव चावला, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, विजयकुमार शर्मा, प्रधान दीपचंद राहड़, प्रधान संतोष मेघवाल, बसंत शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत, पूर्णमल गिला मंचस्थ अतिथि थे। संचालन भास्कर शर्मा ने किया। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button