Vote Pollचुरूझुंझुनूताजा खबरराजनीति

Vote Poll : नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को बधाई देने वालों का लगा तांता…इस खबर में झुंझुनू वालों के लिए Vote Poll है

Vote Poll

चुरू, भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरलाल सारण के मनोनयन पर अंचलभर के राजेन्द्र सोनी व कार्यकर्ताओं एवं मण्डलों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर खुशी को इजहार करने के लिए उनके समर्थकों द्वारा जोरदार आतिशबाजी के साथ मिठाईं से मुंह मीठा किया गया।

देर रात्रि सारण की भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा के साथ ही उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिलाध्यक्ष हरलाल सारण को राजेन्द्र सोनी की टीम कि और से माला, साफा पहनाकर अभिनन्दन किया गया एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद एवं भारत माता की जय के नारे लगाये। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरलाल सारण ने सभी को साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए तन-मन-धन से कार्य करने का आह्वान किया। सारण के घर पर तमाम साथियों के साथ राजनीतिक चर्चा के दौरान बुजुर्ग अभिभावक लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साथ में छोटे भाई प्रदीप सहित अभिषेक मनोज के अलावा राजनीती के क्षेत्र के तमाम साथी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में राजेन्द्र सोनी ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरलाल सारण के मनोनयन पर बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को संभाग में मजबूत बनाने का काम होगा।

आपका क्या मानना है कि शीघ्र ही झुंझुनू जिले में भी भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में नई नियुक्ति देखने को मिलेगी –
हां या ना में Vote Poll करें –

आपका क्या मानना है कि शीघ्र ही झुंझुनू जिले में भी भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में नई नियुक्ति देखने को मिलेगी -

Related Articles

Back to top button