झुंझुनूताजा खबरराजनीति

ढूकिया ने मण्डावा में ‘‘हर-घर तिरंगा’’ अभियान का शुभारंभ किया

मंडावा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार आज मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल मण्डावा में ‘‘मेरी माटी, मेरा अभिमान’’ अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘हर-घर तिरंगा’’ अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया एवं मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी के नेतृत्व में किया गया। ढूकिया ने कहा कि आज पूरे देश में देशवासी अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाकर राष्ट्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। गिरधारी लाल खीचड़ ने राश्ट्र तिरंगा के महत्व के बारे में बताया साथ ही कार्यकर्ताओं ने तिरंगे हाथ में लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर संदीप शर्मा, महावीर ढाका, संजय मील, विजेंद्र गढ़वाल, महावीर मील भोजासर, संजय परिहार, संदीप परिहार, सुनिल सैनी, विद्याधर सैनी, बीरबल सिलाईच, राकेश रणवां, ज्ञानचंद कुमावत, शंकर लाल सैनी, विकास मोगा, संजय बुड़ानिया, कैलाश शर्मा, पंकज सिहाग, बाबूलाल भूरिया, करणी राम, विकास मोगा, अशोक मोगा, विजेंद्र मोगा, रोहिताश मोगा, अरविंद धींवा, अशोक कालेर, आलोक शर्मा इत्यादि उपस्थित है।

Related Articles

Back to top button