Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : जालपाली धाम में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में उमड़ी भीड़

Sikar News : जालपाली धाम में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में उमड़ी भीड़

Devotees attending 108 kundiya Shri Ram Mahayagya at Jalpali Dham

अजीतगढ़/विमल इंदौरिया Ajitgarh के समीप मूंडरू गांव स्थित जालपाली धाम में चल रहे 108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

साकेतवासी रामलखन दास महाराज की धूणी धाम में हरिचरण दास महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ का धार्मिक माहौल क्षेत्रभर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


108 कुंडों पर दी जा रही आहुतियां

सुदर्शन दास महाराज ने बताया कि यज्ञाचार्य नंदन मिश्र के सानिध्य में 108 कुंडों पर 260 यजमान जोड़े नियमित रूप से आहुतियां प्रदान कर रहे हैं।

महायज्ञ के चौथे दिन तक कुल 11 लाख 51 हजार आहुतियां दी जा चुकी हैं।

यज्ञब्रह्मा सुधांशु शास्त्री ने बताया कि चौथे दिन पुरुष सूक्त, श्रीसूक्त, मूल रामायण और श्रीराम मंत्र के साथ करीब 5 लाख आहुतियां अर्पित की गईं।


20 हजार श्रद्धालु रोजाना कर रहे प्रसादी ग्रहण

महायज्ञ के दौरान चल रहे विशाल भंडारे में 52 गांवों से आने वाले करीब 20 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन पंगत प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं।

भंडारे में श्रद्धालुओं को चाय-नाश्ता, फलाहार, खिचड़ी, लस्सी, जूस और शाम को भोजन प्रसादी उपलब्ध करवाई जा रही है।


दानदाताओं का भी मिल रहा सहयोग

महायज्ञ में क्षेत्र के दानदाता भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।

श्रद्धालु दूध, घी, चीनी, आटा सहित अन्य खाद्य सामग्री और नकद राशि भेंट कर धार्मिक आयोजन में भागीदारी निभा रहे हैं।


रामलीला और भजन संध्या बना आकर्षण

शाम के समय श्रद्धालु रामलीला मंचन का आनंद ले रहे हैं, वहीं मंदिर परिसर के बाहर लगे झूलों और बाजार में भी रौनक दिखाई दे रही है।

महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। दोपहर में पूनम राजपूत एंड पार्टी द्वारा भजनों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


300 से अधिक कार्यकर्ता दे रहे सेवाएं

महायज्ञ को सफल बनाने के लिए करीब 300 से अधिक कार्यकर्ता और 25 से ज्यादा समितियां सेवाएं दे रही हैं।

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur