झुंझुनूताजा खबर

सूरजगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली

कस्बे में आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। सांसद निवास से शुरू हुई यह यात्रा शहीद चंद्रभान स्मारक पर जाकर पूर्ण हुई। इसका आयोजन भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय वादी लोगों के द्वारा किया गया था। जिसे भाजपा नेता सुरेंद्र अहलवात एवं सूरजगढ़ विधानसभा विस्तारक कृष्ण भाकर ने हरी झंडी दिखा कर शुरू किया। यात्रा के दौरान शहीद राजकुमार स्मारक पर भी मालार्पण किया गया। यात्रा मे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सूजड़ोला, संकल्प से सिधी जिला संयोजक तन्मय अहलवात, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र चेतिवाल, सूरजगढ़ मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चोहन, महामंत्री संतोष कुमावत, जिला युवा बोर्ड सदस्य तुफैल पठान, भाजयुमो अध्यक्ष संदीप शर्मा, पार्षद रुकमानंद सैनी,अंकित अहलवात, प्रवीण बसेरा, सहवृत सदस्य नरेश वर्मा, राजेंद्र सोंकरीया, अनुज कानोडीया, नवीन भडीया, विकाश पुनिया, पुनीत बड़गुज़र, दीपक गुप्ता, बलवीर लुहानिवाल, उमेद कुमावत,कृष्ण सैनी, संजय स्वामी, मोहित जोशी, नितिन सैनी, कुलदीप देशवाल, दिनेश बिलोटिया, नरेश नूनिया,आशीष अग्रवाल, नीतीश शर्मा व शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button