Rajasthan Weather Update : राजस्थान में शनिवार को बादल छाए रहे।जिससे कई इलकों में आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को भी मिली थी।
बता दे की जयपुर, हनुमानगढ़, अलवर, टोंक और राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है।
हालांकि, शेखावाटी क्षेत्र के आसपास पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण आज भी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन आज से भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है।
राजस्थान में कल यानी 25 मई से नौतपा शरू होने जा रहा है जिसका असर 2 जून तक राज्य में रहेगा।
इस अवधि के दौरान भीषण गर्मी की चेतावनी है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।
देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।
पिछले 24 घंटों में मौसम
जैसलमेर में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा, राज्य के कई शहरों में बाड़मेर 45.1, फलोदी 45,
बीकानेर 44.9 डिग्री सेल्सियस के साथ 40 से अधिक तापमान दर्ज किया गया।
जयपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम
राजस्थान में आज भी हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है। बता दे की 19 शहरों के लिए लू की येलो और 3 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सीकर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और जोधपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।





