झुंझुनूताजा खबर

हेमा मालिनी की सभा कल मलसीसर में

मण्डावा विधानसभा उपचुनाव को लेकर

झुंझुनूं , मण्डावा विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल शुक्रवार 18 अक्टूबर को मलसीसर उपखंड कार्यालय के सामने मैदान में भाजपा प्रत्याशी सुशीला सीगड़ा के समर्थन में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यवक्ता भारतीय सिनेमा जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं पद्मश्री से सम्मानित हेमामालिनी रहेंगी । इनके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष श्राजेन्द्र राठौड़, सासंद नरेन्द्र कुमार, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधिच सहित भाजपा नेता भी सभा को सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में ज़िले भर के पदाधिकारियों सहित मंडावा विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्य करता भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button