चुरूताजा खबरराजनीति

कांग्रेस सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार की – महर्षि

भाजयुमो द्वारा आयोजित हस्ताक्षर अभियान के शुभारम्भ करने के अवसर पर

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से भ्रष्टाचार के मामलें चरम पर है, सरकार इनकों रोकने में पूर्णतया नाकाम साबित हुई है इस राज में आयोजित भर्ती परीक्षाओं में धांधली एवम नक़ल करवाने के नित नये आविष्कार किये गये है राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का सपना दिखाने वाली कांग्रेस सरकार ना उनकों रोजगार दे पाई और ना ही बेरोजगारी भत्ता देने का अपना चुनावी वादा पूरा कर पाई | कांग्रेस सरकार के इस शासन में भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी है | उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने बुधवार को स्थानीय सफ़ेद घंटाघर के पास भाजयुमो द्वारा आयोजित हस्ताक्षर अभियान के शुभारम्भ करने के अवसर पर व्यक्त किये | महर्षि ने कहा कि युवाओं के साथ किया गया छलावा इस सरकार की नाकामी को उजागर करता है और इस कुशासन का अंत भी प्रदेश के युवा आने वाले समय में करेगें | भारतीय जनता युवा मोर्चा, रतनगढ़ शहर मंडल द्वारा राज्य में आयोजित भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार एवम बेरोजगारी भत्ता नही देने के विरोध में आयोजित प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों युवाओं से हस्ताक्षर करवाए और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं एवम पार्टी पदाधिकारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया है | इस अवसर पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह,गिरधारी प्रजापत,निरंजन रुन्थला,हिम्मत सिंह,अरुण पंचलगिया,मनीष महर्षि, सुशील इन्दौरिया,लालचंद प्रजापत,शम्भूदयाल लाटा,ताराचंद सैनी,विकास सैनी,बलवीर सिंह,विजेंद्र सिंह,कमल गुर्जर राजेन्द्र कुमार,मुरलीधर सैनी,नारायण शर्मा,किशन स्वामी,राजेश सैनी,विनोद धानुका,नन्दलाल सुरोलिया सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button