झुंझुनूताजा खबरराजनीति

अलवर में बच्ची के साथ हुए घटना के खिलाफ एसएफआई ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

गुढ़ागौड़जी कस्बे में

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] उदयपुरवाटी की गुढ़ागौड़जी कस्बे में छात्र संगठन एसएफआई ने प्रदेश में हो रहे काले कारनामों का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। संघ के विकास जैदिया ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फुंका और विरोध प्रदर्शन किया। अलवर में गत मंगलवार 11 जनवरी को 16 साल की मूकबधिर लड़की के साथ गैंगरेप किया तथा दरिंदो ने किशोरी के निजी अंगों में नुकीली चीजों से वार किए। जिसे देखकर हरेक का दिल कांप जाता है। जिला कमेटी सदस्य नीतू शेखावत ने कहा की एक तरफ जहां यूपी में प्रियंका गांधी बात करती है, लड़की हूं तो लड़ सकती हूं। वही दूसरी और कांग्रेस शासित राज्य में ऐसी घटना का होना शर्मशार है। साहिल जैदिया के अनुसार गहलोत सरकार ने करोड़ों रुपए एडवरटाइजमेंट पर खर्च कर के पूरे प्रदेश में ये ढिंढोरा पीटा था कि “तीन साल बेमिसाल” परंतु पूरे देश में महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार और बलात्कार के मामले में राजस्थान सबसे पहले स्थान पर है। जो बेहद शर्मनाक विषय है। रिचा गुर्जर का कहना है कि मूकबाधिर बच्ची के साथ ऐसी घटना होना भी शर्मनाक है तथा गहलोत सरकार की अनदेखी के कारण आरोपियों को हौसले बुलंद हो रहे हैं। छात्र संगठन यह मांग करता है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा ऐसी घटनाओं के विरुद्ध कड़े कानून बनाने चाहिए। जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस मौके पर अनीशा, प्रियांशू मीणा, प्रिया, मनीषा सैनी, रवीना, नीतू शेखावत, अनुराग भोडकी, अंकित चौधरी, बलराम जाखड़, राहुल स्वामि, अमित कोट, अभिषेक, दुर्गा सिंह, रेखा चौधरी, सचिना सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button