झुंझुनूताजा खबर

भाजपा ने दी सुंदर सिंह भंडारी को श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अगुवाई में

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी झुंझुनूं द्वारा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अगुवाई में राष्ट्र को समर्पित भाजपा के वरिष्ठ नेता जनसंघ के संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि मान नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मांवडिया ने कहा कि सुंदर सिंह भंडारी का अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। उन्होंने अपने जीवन काल में असंख्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद की धारा से जोड़ने का काम किया। स्वतंत्रता के बाद जब एक राष्ट्रवादी संगठन की आवश्यकता पड़ी तो उन्होंने जनसंघ की स्थापना में अपना सम्पूर्ण योगदान दिया। ये जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। सरकार में उच्च पदों पर रहते हुए भी उन्होंने सादगी की जो मिसाल कायम की उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे कार्यकर्ताओं के बीच सैदव प्रेरणा स्वरूप जिन्दा रहेंगे। भाजपा नेता प्यारेलाल ढूकिया, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, महेन्द्र सोनी, विकास पुरोहित, सुभाष सैनी मावंडिया आदि कार्यकर्ताओं ने भी भंडारी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button