झुंझुनूताजा खबरराजनीति

कांग्रेस की नीति एवं नीयत में खोट – मावंडिया

भाजपा ने की प्रेस वार्ता आयोजित

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने कहा कि कांग्रेस की नीति और नीयत में हमेशा खोट रहा है। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते हुए जिलाध्यक्ष मावंडिया ने रविवार को कोटा प्रवास के दौरान भा ज पा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया हुए हमले एवं रीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर हमला बोला तथा आरोप लगाया कि इस देश में कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है और रीट परीक्षा में हुई धांधली से कांग्रेस की चाल और चरित्र जनता के सामने उजागर हो गई है तथा यही कारण है कि जनता पर हो रहे अत्याचारों एवं अन्याय के खिलाफ भा ज पा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया जनता की आवाज बुलंद करते हैं तो राज्य सरकार के इशारे पर उन पर हमला किया जाता है परन्तु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राज्य सरकार की इन दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं। प्रेस वार्ता में बोलते हुए राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया ने कहा कि अहिंसा के मार्ग पर चलने का ढकोसला करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर हो गया है। प्रेस वार्ता में भा ज पा के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, भाजपा नेता राजेश दहिया, कृष्ण कुमार जानू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button