झुंझुनूताजा खबर

भाजपा रसोई द्वारा 600 भोजन पैकेटों का वितरण

लॉकडाउन के चलते

झुंझुनू, पिछले 6 दिनों से वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु देशभर में चल रहे लॉकडाउन के चलते गरीब असहाय जरूरतमंदों को घर-घर खाना पहुंचाने की मुहिम जारी है।जिला भाजपा कार्यालय में संचालित भाजपा रसोई में आज शुक्रवार को 600 भोजन पैकेट तैयार कर शहर के मोड़ा पहाड़ क्षेत्र में नायकान बस्ती, मेघवालों की ढाणी, कसाइयों की बस्ती, चौबारी मंडी, पुराना बस स्टैंड सहित अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए ताजा गर्म भोजन के पैकेट वितरित किए गए। जिला भाजपा प्रवक्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष झुंझुनू कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय मान नगर में सुबह से ही ताजा कच्ची सब्जियां मंगा कर मिनरल वाटर में आटा लगाकर शुद्ध भोजन के पैकेट तैयार किये गए। कार्यकर्ताओं में जिला महामंत्री राजेन्द्र भांभू, महेंद्र सोनी, संदीप सोनी जाखड़, जगदीश गोस्वामी, संजय शर्मा, चंद्रकांत बंका इत्यादि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरित करने में सहयोग किया। नगर अध्यक्ष शर्मा का मानना है कि क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद भूखा ना सोए एवं अन्य किसी प्रकार की राहत से वंचित ना रहे। इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा आवश्यक होने पर अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी भाजपा रसोई में सहयोग लिया जाएगा लेकिन किसी भी कीमत पर क्षेत्र में किसी जरूरतमंद को भोजन के अभाव में नहीं रहने दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button