चुरूताजा खबर

डीपीसी हेतु 25 अप्रैल तक आपत्ति आमंत्रित

सहायक कर्मचारी/प्रयोगशाला सेवक पद से कनिष्ठ लिपिक पद पर

चूरू, 18 अप्रैल। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) निसार अहमद खान ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार मंत्रालयिक संवर्ग डीपीसी कैलेण्डर के अनुसार कार्यालय स्तर पर सहायक कर्मचारी/प्रयोगशाला सेवक पद से कनिष्ठ लिपिक पद पर वर्ष 2021 2022 एवं 2022-23 की पदोन्नति की जानी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में चूरू जिले में कार्यरत समस्त सहायक कर्मचारी/प्रयोगशाला सेवक वरिष्ठता सूची/अस्थाई पात्रता सूची का अवलोकन कर लें। यदि किसी कार्मिक को वरिष्ठता/अस्थाई पात्रता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्ति 25 अप्रैल 2022 तक प्रमाण सहित अपने कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारी के मार्फत इस कार्यालय में प्रस्तुत कर दें। इस तिथि के बाद स्थाई पात्रता सूची जारी कर डीपीसी की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आपत्तियों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा। समस्त जिम्मेदारी सम्बंधित कार्मिक/अधिकारी की होगी।

Related Articles

Back to top button