ताजा खबरसीकर

गीता मनीषी लोकतंत्र सेनानी दीपचंद्र शर्मा ने साक्षी मलिक को गीता भेंट की

पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पर दिया धरना

नई दिल्ली/ दांता रामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] गीता मनीषी लोकतंत्र सेनानी दीपचंद शर्मा ने आज पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पर धरना दिया, भाषण दिया एवं महिला पहलवान साक्षी मलिक को महात्मा गांधी द्वारा विरचित ” गीता माता” ग्रंथ भेंट किया। लोकतंत्र सेनानी दीप चंद्र शर्मा ने जंतर मंतर पर पहलवानों के समर्थन में ओजस्वी भाषण देते हुए कहा कि जब पहलवान यह कह रहे हैं कि हमारा नार्को टेस्ट करवाइए। बृजभूषण का भी नार्को टेस्ट करवाइए। हम गलत हैं तो हमें फांसी दीजिए। बृजभूषण गलत है तो उसको जेल भेजिए। इतनी सीधी सरल बात सरकार को क्यों नहीं समझ में आती। आजकल नार्को टेस्ट, लाई डिटेक्टर जैसे कितने ही वैज्ञानिक साधन हैं जिनसे झूठ पकड़ में आ जाता है। सच्चाई का पता लगाया जा सकता है। बृजभूषण सिंह की नार्को टेस्ट कराने की हिम्मत नहीं है,यह इस बात का अकाट्य प्रमाण है कि बृजभूषण सिंह दोषी हैं। महिला पहलवानों का यौन शोषण हुआ है।

दीप चंद्र शर्मा ने कहा कि कुछ लोग यह कहते हैं कि इतने वर्षों बाद यह बात क्यों उठाई। उन्हें यह समझ में नहीं आती कि इतने वर्षों बाद, इतने सारे पहलवानों ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग की और उनके साथ सारा देश मांग कर रहा हैं। सारा देश उनके साथ खड़ा है,फिर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया ,तब एफ आई आर दर्ज हुई। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि यदि कोई अकेली महिला पहलवान बृजभूषण के खिलाफ शिकायत करने की कोशिश करती तो उसकी हत्या करवा दी जाती। ऐसी स्थिति में वह पद्मश्री जैसे सम्मान तक कैसे पहुंचती ,भारत की इतनी प्रतिष्ठा कैसे बढ़ाती। सरकार को चाहिए कि विश्व में देश की प्रतिष्ठा धूमिल नहीं करें और जल्दी से जल्दी इस मामले में जांच करवाकर बृजभूषण सिंह को जेल भेजें।

गीता मनीषी लोकतंत्र सेनानी दीप चंद्र शर्मा ने महिला पहलवान साक्षी मलिक को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट करते हुए कहां कि महात्मा गांधी कहते थे कि गीता में सभी समस्याओं का समाधान है। गीता पढेंगे तो कर्तव्य पालन, नियम पालन एवं सदाचार को जीवन में अपनाने की शिक्षा मिलेगी। चरित्र बचेगा और चरित्र बचेगा तो देश बचेगा। महिला पहलवान साक्षी मलिक ने दीपचंद शर्मा को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट करने एवं पहलवानों के समर्थन में धरना देने पर धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button