चुरूताजा खबर

महिला देहात अध्यक्ष जीवनी देवी का किया स्वागत

रतनगढ़ [नवरतन प्रजापत ] रतनगढ़ के गांव कुवाडिय़ा रणधीसर नया बास में चंद्रप्रकाश जोशी के घर भाजपा महिला मोर्चा रतनगढ़ देहात अध्यक्ष जीवनीदेवी बावरी का चुनरी ओढ़ाकर माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष यशोदा माटोलिया के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजू बारवाल ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला जिलाध्यक्ष यशोदा माटोलिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी जाति व समाज को साथ में लेकर चलने वाली पार्टी है। बावरी समाज की देहात अध्यक्ष के पद पर मनोनयन से एस सी एस टी जातियों में वर्षों से पिछडे बावरी समाज को नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। जिससे समाज में विशेषकर महिलाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। माटोलिया ने बताया कि 2 व 3 सितंबर को राजस्थान गौरव यात्रा हमारे चूरू क्षेत्र में हमारी यशस्वी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का आगमन हो रहा है। इस अवसर पर माटोलिया ने आह्वान करते हुये कहा कि हमारी मुख्यमंत्री महिला होने के कारण उनके स्वागत में महिलाओं की संख्या ज्यादा से ज्यादा संख्या में होनी चाहिए। हमारी भाजपा सरकार ने महिलाओं व बेटियों का विशेष ध्यान रखा है, जिला उपाध्यक्ष मंजू बारवाल ने कहा कि सरकार ने हम महिलाओं को भामाशाह कार्ड से घर का मुखिया बनाकर हमे सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत प्रत्येक महीने की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं की सरकारी अस्पतालों में सोनोग्राफी से लेकर सभी जांचे नि:शुल्क होती है। जिला उपाध्यक्ष मधु सैन ने कहा कि बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाये व सरकारी योजनाओं का लाभ ले। कार्यक्रम में निर्मला शर्मा, मंजू प्रजापत, संतोष प्रजापत, चुंकिदेवी, जेता बावरी, मनोहरी बावरी, मुकेश बावरी, भुवनेश शर्मा, दीपिका शर्मा ने आये हुए अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का मंचीय संचालन संताक्षि शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button