ताजा खबरसीकर

जिले की समस्त नगरीय निकायों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी कार्यक्रम 12 जनवरी से प्रारंभ

नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

सीकर, जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने आदेश जारी कर भारत सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय व आवासन एंव शहरी मामलात मंत्रालय द्वारा राजस्थान विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) का प्रारम्भ 18 दिसम्बर 2023 से किया जा चुका है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उदेश्य केन्द्र सरकार की योजनाओ के बारे में आमजन में जागरूकता बढ़ाना और विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाना तथा योजनाओं के बारे में आमजन की व्यक्तिगत कहानियां, अनुभव को साझा करना तथा वंचित रहे व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए उनका पंजीकरण करना, सीकर जिले की नगरीय निकायों से प्राप्त प्रस्तावों अनुसार जिले की नगरीय निकायों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी कार्यक्रम 12 जनवरी से प्रारंभ करने के लिए निकायवार कैम्प का निर्धारण किया गया है।

जिला कलेक्टर चौधरी ने बताया कि कैम्प के सफल संचालन एवं क्रियान्विति के लिए उपखण्ड अधिकारी नोडल अधिकारी एवं आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी, नगर परिषद, नगर पालिका सहायक नोडल अधिकारी, नियुक्त किये गये है तथा आयुक्त नगर परिषद सीकर को जिला समन्वयक के रूप में कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 12 जनवरी से कैम्प विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर इस प्रकार से आयोजित किये जायेंगे:—

उन्होंने बताया कि 12 जनवरी 2024 को नगर पालिका रींगस का शिविर रींगस गर्वमेंट स्कूल ग्राउन्ड बीकानेर स्टेण्ड रींगस में दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक, खण्डेला का नगर पालिका कार्यालय खण्डेला में 13 जनवरी 2024 को दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक, खाटूश्यामजी में तोरण गेट खाटूश्यामजी में 15 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक, दांता में नगर पालिका कार्यालय दांता में 15 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक, राजकीय उमावि दांता में 16 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक, लोसल में राजकीय उमावि डेडराज लोसल में 16 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किये जायेंगे।

   इसी प्रकार नगर परिषद सीकर का शिविर रामलीला मैदान सीकर में 17 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक, श्री कल्याण भवन नगर परिषद सीकर में 17 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक, जैन भवन बजाज रोड सीकर में 18 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक, सैनी धर्मशाला में 18 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक, कृषि उपज मण्डी जयपुर रोड़ सीकर में 19 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, हाउसिंग बोर्ड के पास सीकर 19 जनवरी 2024 दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक, नेहरू पार्क सालासर रोड सीकर में 20 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक, डी.ए.वी स्कूल के पास योजना नगर सीकर में 20 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक, इस्लामिया कॉलेज फतेहपुर रोड में 21 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक, मदनी महल फतेहपुर रोड़ सीकर में 21 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक, लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम लक्ष्मणगढ़ में 22 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, नया बस स्टैण्ड में 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक, फतेहपुर में पोदार स्कूल में 23 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे से एक बजे तक, देवडा स्कूल में 23 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक, चमडिया कॉलेज में 24 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे से एक बजे तक, बालसेवा सदन में 24 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक, रामगढ़  शेखावाटी में सप्तऋषि भवन, चूरू गेट के पास रामगढ़ शेखावाटी में 25 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कैंप का आयोजन किया जायेगा।   उन्होंने संबंधित कैम्प प्रभारी को निर्देशित किया है कि कैम्प स्थल पर सभी  जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जावें।

Related Articles

Back to top button