चुरूताजा खबरराजनीति

राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं को पेपर लीक होने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

चूरू,[सुभाष प्रजापत ] कलेक्ट्रेट के आगे राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं को पेपर लीक होने के मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया। विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में यह वादा किया गया था कि रीट परिक्षाओं से जुड़ी विसंगतियों को दूर किया जायेगा। परन्तु सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने वादाखिलाफी के नये मापदण्डों को स्थापित कर परीक्षाओं में विसंगतियों को हटाना तो दूर की बात है। बल्कि सभी भर्ती परिक्षाओं में अनियमितताएं की। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पेपर लीक प्रकरणों की सीबीआई से जाँच करवाने का राजस्थान की सरकार से कहा गया था। कांग्रेस सरकार के द्वारा आग्रह ना मानने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील स्तर से प्रदेश स्तर तक आन्दोलन किया गया। परन्तु राज्य सरकार द्वारा वास्तविक अपराधियों को बचाने की नियत से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिसके कारण पेपर लीक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान, असगर खान जोईया, मोर्चा के महामंत्री कपिल रक्षक, आदिल खान, नगर महामंत्री राहूल शर्मा, पवन चांवरिया, खुर्शीद आलम खान जसरासर, विक्रान्त सिंह जसरासर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button