Breaking Liveझुंझुनूताजा खबरराजनीति

Breaking – झुंझुनू भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 14 जिलाध्यक्षों के इस्तीफे के समाचार की इन साइड स्टोरी

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार

झुंझुनू, झुंझुनू भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया सहित प्रदेश भाजपा के 14 जिलाध्यक्षों के आलाकमान को इस्तीफे सौंपने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस संबंध में हमने जब पार्टी से जुड़े हुए अंदरूनी सूत्रों को खंगाला तो यह इनसाइड स्टोरी सामने आई है कि पिछले दिनों माउंट आबू में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी के इच्छुक जिलाध्यक्षों के हाथ ऊपर करवाकर हाइकमान ने इच्छा जानी थी। जिसमें 14 जिलाध्यक्षों ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके चलते ही हाईकमान को उनके द्वारा यह इस्तीफे भेजे गए हैं। अब यह हाईकमान के ऊपर निर्भर करता है कि इनके इस्तीफे स्वीकार करें या नहीं और इनमें से किस किस को पार्टी के टिकट थमाए यह सारा फैसला हाईकमान का होगा। इसके बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह खबर पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से जानकारी के अनुसार है। हालांकि भाजपा झुंझुनू जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया से पूछे जाने पर उनका कहना था कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। वही आपकी जानकारी के लिए यह भी स्पष्ट कर दें कि पार्टी के पदाधिकारियों से चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों की जानकारी लेना पार्टी का आंतरिक मामला है। इसे किसी भी तरह की गुटबाजी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। क्योंकि वर्तमान में भाजपा के साथ खिलाफत करने की बात शायद कोई सोच भी नहीं सकता। हालांकि इस्तीफे की खबरों के साथ ही झुंझुनू भाजपा का जिला अध्यक्ष कौन हो इसके लिए भी कयास लगाए जाने लगे हैं। इसके लिए भी हम आप को आगामी दिनों में सटीक जानकारी उपलब्ध करवाएंगे जो कि हमारे अंदरूनी सूत्रों पर ही आधारित होगी कि भाजपा की जिले में कमान कोई नया नेता संभालेगा या फिर वर्तमान जिलाध्यक्ष ही पद पर बने रहेंगे।

Related Articles

Back to top button