दूकानदार के बाद सरकारी नौकर की शर्मसार करतूत !
झुंझुनूं जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर संवेदनशील इंसान को झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम की मासूमियत के साथ कथित तौर पर ऐसा खिलवाड़ किया गया, जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है। मिली जानकारी के अनुसार पिलानी थाना क्षेत्र के एक 9 वर्षीय बालक को आरोपी रजनीश कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।
आरोप है कि वह बच्चे को जलदाय विभाग के एक पंप हाउस में ले गया, जहां उसके साथ घिनौना कृत्य किया गया।बताया जा रहा है कि घटना के बाद सहमा और डरा हुआ मासूम जब उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई तो परिवार के होश उड़ गए। परिजन तुरंत पुलिस थाने पहुँचे और पुलिस को पूरी घटना बताई और लिखित शिकायत भी सौंपी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिटेन कर लिया है । पूरे मामले की जांच वृताधिकारी विकास धींधवाल के नेतृत्व में की जा रही है।
पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। घटना की जाँच के लिए सीकर से एफएसएल टीम और मोबाइल इन्वेस्टिगेशन टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और दोषी के खिलाफ मजबूत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जानकारी के अनुसार आरोपी विवाहित है और हरियाणा के सतनाली के समीप स्थित रडुवा गांव का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपने पिता के स्थान पर नौकरी पर लगा था। पिलानी से मनीष शर्मा की रिपोर्ट






