झुंझुनूताजा खबर

विकास शर्मा को ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत का प्रदेश संयुक्त मंत्री नियुक्त

ऑल इंडिया ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमती से

सिंघाना (नरेंद्र स्वामी) ऑल इंडिया ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकचंद शर्मा की सहमती से रजास्थान के प्रदेश अध्यक्ष अंबिकादत्त कौशिक ने अपनी कार्यकारणी का विस्तार शुरू कर दिया उन्होंने पचेरी कलां निवासी विकास शर्मा प्रदेश सयुंक्त मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा की शर्माजी प्रदेश के सबसे बड़े स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं। वे स्वतंत्रता सेनानी पण्डित ताडकेश्वर शर्मा के पोत्र है जिन्होंने बापू की आजादी में भी बड़ा योगदान दिया थाI उसी प्रकार शर्माजी भी सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करते है और क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। इनकी नियुक्ति पर क्षेत्र और समाज के लोगो ने खुशी जाहिर की। कौशिक ने बताया की जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के अलावा जिला अध्यक्षों की घोषणा की जायेगी। वही पुरे प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए समाजहित के कार्यक्रम तैयार कर उन्हें धरातल पर लाया जायेगा। ताकि समाज का हर वर्ग एक जाजम पर बैठे और समाज को एक नई दिशा मिले। वहीं विकास शर्मा ने उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह समाज के उत्थान के लिए पूर्ण मनोयोग से अपना यथोचित सहयोग प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button