Hindi News / Weather / Pre Monsoon : हरियाणा नया पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक, झमाझम बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

Pre Monsoon : हरियाणा नया पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक, झमाझम बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

Pre Monsoon हरियाणा नया पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक, झमाझम बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

हरियाणा में इन दिनों लू की चपेट में चल रहा है। ज्यादा तापमान होने के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है, लेकिन आने वाले चार दिन में गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है और इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से झमाझम बारिश होने वाली है। इस बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोग प्री मानूसन का इंतजार कर रहे है, ताकि बारिश की शुरुआत हो सके। हालांकि प्री मानसून की शुरुआत इस माह के अंतिम सप्ताह में कई राज्यों में सक्रिय हो जाएगी, लेकिन हरियाणा में यह बारिश जून माह के दूसरे सप्ताह में पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन प्री मानूसन से पहले पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के साथ उत्तर भारत के राज्यों को राहत दिलाने वाला है।

मौसमविद् डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार कि इस भीषण गर्मी की मुख्य वजह थार मरूस्थल से आ रही पश्चिमी शुष्क हवाएं हैं। अभी कोई भी सक्रिय मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है। जिससे सुबह से शाम तक तीखी धूप सीधे मैदानी इलाकों को तपा रही है। 29 मई को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

28 मई को हल्की बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को कुछेक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है 27 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है जिनकी गति झोंकों के साथ 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

वहीं मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

आईएमडी के अनुसार रविवार को हरियाणा के जींद का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur