Hindi News / Weather / kal ka Mausam : ज्योतिषियों की बारिश पर भविष्यवाणी! पश्चिम दिशा में बुध का उदय के चलते बरसात का योग, कल से शुरू होगा नोतपा

,

kal ka Mausam : ज्योतिषियों की बारिश पर भविष्यवाणी! पश्चिम दिशा में बुध का उदय के चलते बरसात का योग, कल से शुरू होगा नोतपा

kal ka Mausam ज्योतिषियों की बारिश पर भविष्यवाणी! पश्चिम दिशा में बुध का उदय के चलते बरसात का योग, कल से शुरू होगा नोतपा

25 मई से नौतपा प्रारंभ हो रहे हैं लेकिन इस बार वृष्टि योग के चलते नौतपा भी अपना असर नहीं दिखा पाएंगे अर्थात इस बार नौतपा ज्यादा नहीं तपेगा। इस बार 25 मई को दोपहर 2:57 बजे रोहिणी नक्षत्र में सूर्य प्रवेश करेंगे जिसके साथ ही नौतपा का प्रारंभ हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो तेज गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है क्योंकि मई माह के अंत में भारी वर्षा के प्रबल योग बन रहे हैं।

ज्योतिर्विद पं. कृष्ण कुमार नावां ने बताया कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार माना जाता है कि रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश के दौरान नौतपा आरंभ होता है और इन 9 दिनों में सूर्य की किरणें सीधी धरती पर अपनी तपिश छोड़ती हैं जिस कारण इन 9 दिनों में तेज गर्मी पड़ती है जिसे नौतपा कहा जाता है।

इस बार नौतपा ज्यादा नहीं तपेगा यानि इस बार गर्मी ज्यादा नहीं पड़ेगी क्योंकि भारतीय ज्योतिष के अनुसार एक तरफ नौतपा शुरू होगा वहीं दूसरी ओर 23 मई को पश्चिम दिशा में बुध का प्रवेश हो रहा है।

इसके 48 घंटे की अवधि में उत्तर भारत में बादल चाल व वायु वेग से हल्की बरसात के योग बन रहे हैं। इसके अलावा 29 मई को मिथुन राशि में बुध का प्रवेश होगा जिसके तत्काल बाद जहां दक्षिण भारत में वायु वेग के साथ भारी वर्षा के संकेत दे रहा है। वहीं उत्तर भारत में भी यत्र तत्र वर्षा के योग विद्यमान रहेंगे जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

आंधी, तूफान आने की बढ़ जाती है संभावना

पं. कृष्ण कुमार शर्मा नावां ने बताया कि सूर्य तेज और प्रताप का प्रतीक है जबकि चंद्रमा शीतलता का। रोहिणी नक्षत्र का मुख्य रूप से अधिपति चंद्रमा है और सूर्य जब चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो सूर्य इस नक्षत्र को अपने प्रभाव में ले लेता है। इससे रोहिणी नक्षत्र का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और इस कारण धरती पर आंधी, तूफान आने की संभावना बढ़ जाती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur