Breaking Liveझुंझुनूताजा खबरराजनीति

झुंझुनूं में चार पर कांग्रेस तो तीन पर भाजपा आगे

नवलगढ़ में सीएम सलाहाकार राजकुमार और लाल डायरी वाले राजेंद्र गुढ़ा पीछे

नवलगढ़ में सीएम सलाहाकार राजकुमार और लाल डायरी वाले राजेंद्र गुढ़ा पीछे

झुंझुनूं, जिले की सातों विधानसभा की मतगणना जारी है। जिले की चार सीट पर कांग्रेस तो 3 सीट पर भाजपा आगे चल रही है। नवलगढ़ सीट से कांग्रेस दिग्गज नेता सीएम सलाहकार राजकुमार शर्मा भाजपा के विक्रम जाखल से 11768 वोट से पिछे चल रहे है। राजकुमार शर्मा एक बड़ा चेहरा है। लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके है। इस सीट पर सभी की नजर है। अगर बीजेपी जीत जाती है तो यह नवलगढ़ सीट पर भाजपा की पहली जीत होगी। क्योकि अब तक यहा कमल नही खिल पाया है। वही मण्डावा में सांसद नरेन्द्र खीचड़ कांग्रेस प्रत्याशी रीटा चौधरी से पिछे चल रहे है। यहा पर सांसद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। सांसद नरेन्द्र 12464 वोट से पिछले है। अगर कांग्रेस जीत जाती है तो एक बड़ा झड़का होगा। लाल डायरी को लेकर सियासत में चर्चा में रहने वाले कांग्रेस बर्खास्त मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा दूसरे नंबर पर चल रहे है। गुढ़ा 9377 वोट से पिछे चल रहे है। यहा कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। झुंझुनूं से बृजेन्द्र ओला 16441 वोटों से आगे है। अगर ओला यहा जीत जाते है तो, परिवहन विभाग का मिथक टूट जाएगा। क्योकि प्रदेश में तीन दशक से जो परिवहन मंत्री के पद पर रहा है, वह अगला चुनाव नही जीत पाया है। पिलानी की बात करें तो कांग्रेस के पितराम 5440 वोट से आगे है। खेतड़ी में भाजपा के धर्मपाल तो सूरजगढ़ में कांग्रेस श्रवण कुमार आगे चल रहे है।

Related Articles

Back to top button