Haryana : कड़ाके की ठंढ के चलते हरियाणा में सभी स्कूलों की बढ़ी छुट्टियां! शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर
Haryana School Holiday Update : : हरियाणा प्रदेश में स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही कड़ाके ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को आगे बढ़ा दिया गया है।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई लेटर के अनुसार प्रदेश में सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में अब 18 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। प्रदेश के सभी स्कूल 19 जनवरी को निर्धारित समय पर को ले जाएंगे।
लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए शीतकालीन अवकाश को बढ़ाने कख लिया फैसला
प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में बच्चों के शीतकालीन अवकाश को बढ़ाने का फैसला लिया है।
हरियाणा प्रदेश में इन दिनों ठंड अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में ठंड (Sirsa weather) ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
वहीं जींद, भिवानी, हिसार सहित विभिन्न जिलों के तापमान (Haryana weather report) में गिरावट की खबर सामने आई है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोहरे और शीतलहर की वजह से शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।