Haryana Weather Update : हरियाणा में अब जमने लगा पाला, शून्य के करीब पहुंचा तापमान, इस दिन से बारिश के आसार
Haryana Weather Update : हरियाणा में अब ठंढक कहर देखने को मिल रहा है। बता दे की प्रदेश के कई जिलों में तापमान जमने लगा है। आज मकर सक्रांति के त्यौहार पर कई जिले थर थर कांप उठे है। बता दे की आज के दिन पर सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, झज्जर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह में कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट ( Cold Wave Alert) जारी किया गया है। वहीँ हरियाणा में इस कड़ाके की ठंढ के बिच 16 जनवरी को सभी स्कुल खुलने है ऐसे में बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आज सुबह की शरुवात धुंध से
बता दे कि आज बुधवार सुबह जींद, कैथल, सोनीपत, हिसार, भिवानी, झज्जर और सिरसा में धुंध रही। मंगलवार को गुरुग्राम के मानेसर में कार की छत पर बर्फ की परत जम गई। इसका वीडियो अब सामने आया है।
शून्य के करीब पहुंचा तापमान
बता दे कि प्रदेश में अब तापमान जमने के करीब पहुंच गया है। सुबह सोनीपत सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 0.5 और गुरुग्राम में 0.8 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। कल की तुलना में आज औसत न्यूनतम तापमान में 0.3°C की वृद्धि हुई है। हालांकि, यह राज्य में सामान्य से -3.2°C नीचे है।
हरियाणा में बारिश के आसार
15 और 16 जनवरी को प्रदेश में कोहरे और शीतलहर का प्रभाव थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन कुछ इलाकों में घना कोहरा और कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी। इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी रखा है।
17 जनवरी: मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने की संभावना है।
18 और 19 जनवरी: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिल सकती है।