{"vars":{"id": "133489:5062"}}

Haryana Weather Update : हरियाणा में कड़ाके की ठंढ ने तोड़ा 2 साल का रिकॉर्ड, आज से पश्चिमी विक्षोभ का दस्तक, 19 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी

ठंढ के बिच राहत भरी खबर सामने आ रही है।  बता दे की स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां आगे बड़ा दी गई है। वहीँ दूसरी तरफ आज से पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। इससे मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
 

Haryana Weather Update : हरियाणा में कड़ाके की ठंढ के बिच राहत भरी खबर सामने आ रही है।  बता दे की स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां आगे बड़ा दी गई है। वहीँ दूसरी तरफ आज से पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। इससे मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।  वहीँ प्रदेश में कड़ाके की ठंढ के बिच बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों पर दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। पिछले 15 सालों में पांचवीं बार ऐसा हुआ है, जब हिसार में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री तक पहुंचा। हिसार में न्यूनतम तापमान ने पिछले 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 


आज कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट 

IMD के नए अलर्ट के मुताबिक आज पूरे हरियाणा में कोहरे और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट ( Yellow Alert )जारी किया है। कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला में कोल्ड-डे (Cold Day ) की स्थिति है। सोनीपत, पानीपत, भिवानी, फतेहाबाद समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया है, तेज सर्द हवाएं चल रही है। कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य हो गई है।


पिछले 24 घंटों में मौसम 

बीते 24 घंटों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहा। कई हिस्सों में कोहरे और शीतलहर का असर बना रहा। वहीँ न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई, हांलाकि इसके बावजूद तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है।

गुरुवार को राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी औसतन 4.3 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से नीचे बना हुआ है। 

हरियाणा के स्कूलों में छुट्टियां आगे बढ़ी 

ठंड के असर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने विंटर होलीडे 2 दिन और बढ़ा दिया है। अब सोमवार से हरियाणा में सरकारी और प्राइवेट स्कूल खुलेंगे।


हरियाणा में अब आगे कैसा रहेगा मौसम 

IMD के नए अपडेट के मुताबिक 17 और 18 जनवरी को ठंड के असर में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। 


अधिकांश जिलों में फिर कोल्ड की कोई चेतावनी नहीं रहेगी। हालांकि रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बना रह सकता है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मुताबिक 2 पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी व 19 जनवरी रोत को आने की संभावना है।

 इससे मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है जिससे 17 व 18 जनवरी को बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। 

19 जनवरी के बाद भी राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है।