Archive notice This article was published on 22 May 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

LIC Jeevan Utsav Plan: बढ़ती महंगाई और भविष्य की चिंता के बीच लोग अब ऐसी स्कीम तलाश रहे हैं, जहां निवेश भी सुरक्षित रहे और हर साल कमाई भी होती रहे. इसी बीच LIC का ‘जीवन उत्सव’ प्लान तेजी से चर्चा में है. यह ऐसी पॉलिसी है, जिसमें सीमित समय तक प्रीमियम भरना होता है लेकिन फायदा लंबे समय तक मिलता रहता है. सबसे खास बात यह है कि इसमें गारंटीड इनकम के साथ जिंदगीभर का लाइफ कवर भी मिलता है.

LIC की यह पॉलिसी खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जो भविष्य में रेगुलर इनकम चाहते हैं और परिवार की आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करना चाहते हैं.

क्या है LIC जीवन उत्सव प्लान?

LIC जीवन उत्सव एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार होल लाइफ इंश्योरेंस प्लान है. इसका मतलब यह है कि इसमें मिलने वाले फायदे पहले से तय रहते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव का असर इस पर नहीं पड़ता. पॉलिसीधारक को सीमित समय तक प्रीमियम जमा करना होता है और बाद में रेगुलर इनकम का लाभ मिलना शुरू हो जाता है.

इस प्लान की बड़ी खास बातें

हर साल कैसे मिलेगी कमाई?

LIC इस प्लान में दो इनकम ऑप्शन देती है.

1. रेगुलर इनकम बेनिफिट

इस विकल्प में तय समय के बाद हर साल बेसिक सम एश्योर्ड का 10 फीसदी हिस्सा इनकम के रूप में मिलता है. यानी एक तरह से पॉलिसी भविष्य में रेगुलर कमाई का जरिया बन सकती है.

2. फ्लेक्सी इनकम बेनिफिट

अगर पॉलिसीधारक तुरंत पैसा नहीं लेना चाहता तो इनकम को जमा भी कर सकता है. जमा राशि पर एलआईसी की ओर से ब्याज भी दिया जाता है. बाद में जरूरत पड़ने पर पैसे निकाले जा सकते हैं.

कितना मिलेगा लाइफ कवर?

अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो परिवार को ‘सम एश्योर्ड ऑन डेथ’ के साथ गारंटीड एडिशन का फायदा मिलता है. एलआईसी के अनुसार डेथ बेनिफिट कुल जमा प्रीमियम के 105 फीसदी से कम नहीं होगा.

कितने रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश?

इस योजना में न्यूनतम बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये रखा गया है. वहीं अधिकतम सीमा तय नहीं है. ग्राहक अपनी जरूरत और आय के हिसाब से बड़ा कवर भी चुन सकते हैं.

कौन लोग खरीद सकते हैं यह पॉलिसी?

LIC जीवन उत्सव प्लान नौकरीपेशा, बिजनेस करने वाले लोगों और भविष्य में रिटायरमेंट इनकम चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है. खासकर वे लोग जो सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाली योजना चाहते हैं, उनके बीच यह प्लान तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

लोन और सरेंडर की सुविधा भी

पॉलिसी पर जरूरत पड़ने पर लोन लिया जा सकता है. इसके अलावा कुछ शर्तों के साथ सरेंडर वैल्यू का लाभ भी मिलता है. अगर किसी वजह से प्रीमियम बंद हो जाता है, तब भी पॉलिसी पेड-अप वैल्यू के रूप में जारी रह सकती है.

LIC जीवन उत्सव प्लान में कितने साल तक प्रीमियम भरना होगा?

इस योजना में 5 से 16 साल तक प्रीमियम भरने का विकल्प मिलता है.

क्या इस पॉलिसी में हर साल इनकम मिलती है?

हां, चुने गए विकल्प के अनुसार रेगुलर या फ्लेक्सी इनकम बेनिफिट मिलता है.

क्या इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है?

यह नॉन-पार प्लान है, इसलिए इसमें मिलने वाले फायदे पहले से तय रहते हैं.

क्या पॉलिसी पर लोन मिल सकता है?

हां, LIC जीवन उत्सव प्लान में लोन सुविधा उपलब्ध है.