रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] स्थानीय समाजसेवी संस्था दी यंग्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा चूरू जिला क्रिकेट संघ के तत्त्वावधान में सेठ सूरजमल जालान ट्रस्ट कोलकाता के सौजन्य से रघुनाथ विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित 37वीं सेठ मोहनलाल जालान मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी के दूसरे दिन सिटी चैंप्स रतनगढ़ और यंग स्टार रतनगढ़ ने अपने अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के मुख्य चरण में प्रवेश कर लिया । आयोजन सचिव राकेश गहलोत ने बताया कि सुबह पहला मैच सिटी चैंप्स रतनगढ़ और स्पार्टन क्लब रतनगढ़ के मध्य हुआ जिसमें सिटी चैंप्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फरदीन जावेद के 46 और शायर सिंह के 38 रनों की मदद से निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाए । इसके जवाब में स्पार्टन क्लब 154 रन ही बना पाई । सिटी चैंप्स ने 29 रन से मैच जीत लिया । सिटी चैंप्स के फरदीन जावेद को मैन ऑफ द मैच दिया गया । दूसरा मैच यंग स्टार क्लब रतनगढ़ और शोभासर के मध्य हुआ । शोभासर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया । पहले बल्लेबाजी करते यंग स्टार ने मोहम्मद इमरान के 36 रनों की मदद से निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए । इसके जवाब में शोभासर की पूरी टीम 69 रन पर ही सिमट गई और यंग स्टार ने 67 रन से मैच जीत लिया । यंग स्टार के मोहम्मद इमरान को 36 रन बनाने और 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच का आंखों देखा हाल राकेश गहलोत, त्रिभुवन शर्मा, राकेश नायक, मोहित सिंह राठौड़ व भवानी सिंह शेखावत ने सुनाया । बुधवार को पहला मैच मॉडर्न क्लब रतनगढ़ व फ्रेंड्स क्लब रतनगढ़ तथा दूसरा मैच रेलवे लायंस क्लब रतनगढ़ व विक्टोरिया क्लब रतनगढ़ के मध्य खेला जाएगा ।
Churu News (चुरू समाचार)
जालान क्रिकेट ट्रॉफी – सिटी चैंप्स और यंग स्टार रतनगढ़ ने किया मुख्य चरण में प्रवेश
Archive notice
This article was published on 26 December 2023 and reflects conditions at the
time of publication. Information, figures, and context may have
changed since.