Archive notice This article was published on 17 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

चूरू, जयपुर में प्रदेश सरकार के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी से
चूरू सांसद राहुल कस्वां ने मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पेयजल मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

 बनी हुई टंकियां, फिर भी नहीं मिल रहा पानी

जल जीवन मिशन के अंतर्गत:

इसी तरह
 रतनगढ़ और सुजानगढ़ क्षेत्र में भी
लगभग 45 करोड़ रुपए का डेविएशन बजट नहीं मिलने से
अनेकों गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित है।

 सर्दी में धरने पर बैठे ग्रामीण

गंभीर पेयजल संकट के चलते
 कई गांवों में लोग कड़ाके की सर्दी में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
इसे देखते हुए सांसद राहुल कस्वां ने
डेविएशन बजट अतिशीघ्र जारी करने की मांग रखी।

 252 करोड़ का धनासर प्रोजेक्ट अब तक अधर में

जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत
धनासर पेयजल परियोजना को लेकर भी चिंता जताई गई।

 सांसद ने इस प्रोजेक्ट के लिए
टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की।

 नए ट्यूबवेल निर्माण की भी मांग

इसके अलावा
 रतनगढ़, सरदारशहर और सुजानगढ़ के कई गांवों में
पेयजल संकट को देखते हुए
ग्रामीणों की मांग अनुसार नए ट्यूबवेल निर्माण की
स्वीकृति जारी करने का आग्रह किया गया।

 मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

बैठक के दौरान
मंत्री  कन्हैयालाल चौधरी ने
 सभी मुद्दों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।