Archive notice This article was published on 23 May 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

चूरू जिले के सरदारशहर में कच्चा बस स्टैंड के पीछे गिनाणी चैम्बर के पास मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नाले के अवरुद्ध होने के कारण सड़क पर लगातार पानी भर रहा है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

सड़क से गुजरना हुआ मुश्किल

स्थानीय व्यापारी अशोक कुमार सत्यनारायण ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद प्रशासन को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि लगातार गंदा पानी जमा रहने से क्षेत्र में बदबू फैल रही है और लोगों का सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

दुकानदार और वाहन चालक परेशान

जलभराव के कारण दुकानों के सामने गंदगी फैल रही है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

वहीं सड़क पर पानी भरा होने से वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

नगर परिषद ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

इस संबंध में सरदारशहर नगर परिषद के आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि उन्हें अब इस समस्या की जानकारी मिली है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर परिषद की टीम मौके पर भेजकर अवरुद्ध नाले को ठीक करवाया जाएगा, ताकि सड़क पर जमा पानी की समस्या का समाधान किया जा सके।