Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / IPS Aashna Chaudhary Success Story : IAS छोड़ चुना IPS, महज कुछ दिन में बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC

, ,

IPS Aashna Chaudhary Success Story : IAS छोड़ चुना IPS, महज कुछ दिन में बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC

IPS Aashna Chaudhary Success Story : IAS छोड़ चुना IPS, महज कुछ दिन में बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC

IPS Aashna Chaudhary Success Story : यूपीएससी की परीक्षा जिद,जुनून और कड़ी मेहनत मांगती है। इसे पास करना हर किसी के बस कि बात नहीं है।

दिन रात मेहनत कर कई सालों बाद लोगों को यह नौकरी नसीब होती है। बता दे कि हमारे देश में हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा को देते हैं जो कठिन संघर्ष करता है और मुश्किलों से लड़ता रहता है।



कई बच्चे ऐसे भी है जो अपनी सफलता मिलने तक संघर्ष करते हैं और मुश्किलों को हराकर यूपीएससी जैसे कठिन एग्जाम को पास कर दिखाते हैं।

ऐसे ही एक कहानी से हम आपको रूबरू कराना चाहते है, चलिए जानते है IPS Aashna Chaudhary कि सफलता कि कहानी

इनमें से बहुत कम लोग होते है जो इस परीक्षा को पास करके IAS-IPS अधिकारी बनते है।

आज हम आफको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अपने तीसरे प्रयास में इस परीक्षा को पास करके IPS अधिकारी बन गई।

उत्तर प्रदेश कि रहने वाली है IPS आशना चौधरी

हम बात कर रहे है IPS आशना चौधरी(IPS Aashna Chaudhary)की। आशना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की रहने वाली है। उनके पिता, डॉ अजीत चौधरी एक सरकारी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

आशना चौधरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन से अंग्रेजी साहित्य में बीए(B.A) ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उसके बाद दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री हासिल की।

NGO में काम



आशना ने अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद एक NGO में काम किया और वंचित बच्चों को पढ़ाया। ग्रेजुएशन के बाद आशना ने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। आशना ने पहले दो बार UPSC की परीक्षा दी लेकिन इसमें 2.5 अंक से परीक्षा में असफल रह गई।

कड़ी मेहनत से 2022 में किया क्लियर

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि आशना ने हार नहीं मानी। उसके बाद आशना ने तीसरी बार UPSC की तैयारी की और 2022 में ऑल इंडिया 116वीं रैंक को हासिल किया। आशना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है।

इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर

आए दिन उनकी कोई न कोई नई तस्वीर देखने को मिल जाती है। इंस्टाग्राम पर आशना बहुत पॉपुलर हैं। आशना के अभी तक 2.63 लाख फॉलोअर हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur