Archive notice This article was published on 11 April 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

मुंबई, (अनिल बेदाग)। ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सादगी भरे इस पोस्टर में भी फिल्म की भव्यता और भावनात्मक गहराई साफ नजर आती है।


अब ‘छत्रपती’ एंथम पर टिकी नजरें

पोस्टर रिलीज़ के साथ ही अब दर्शकों की नजरें फिल्म के एंथम ‘छत्रपती’ पर टिकी हैं, जो सोमवार को रिलीज़ होगा।

इस एंथम के टीज़र ने पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त माहौल बना दिया है


रितेश देशमुख निभा रहे छत्रपति शिवाजी का किरदार

फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है और वे ही इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं।

खास बात यह है कि उन्होंने फिल्म के लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी भी खुद संभाली है।


अजय-अतुल का दमदार संगीत

फिल्म के एंथम ‘छत्रपती’ को मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है।

उनका भव्य संगीत फिल्म के स्केल को और भी बड़ा बनाता है।


स्टार कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे, जिनमें:

शामिल हैं।

यह फिल्म 1 मई 2026 को हिंदी और मराठी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।