Archive notice This article was published on 08 April 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर अब पार्षद भी खुलकर विरोध में उतर आए हैं।

आक्रोशित पार्षदों ने नगरपालिका के ईओ दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर स्थिति सुधारने की मांग की।


वार्डों में कचरे के ढेर, ऑटो टिपर बंद

वार्ड नंबर 31 (नया 44) की पार्षद सुभिता भगासरा ने बताया कि
उनके क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं

साथ ही पिछले एक सप्ताह से कचरा संग्रहण करने वाले ऑटो टिपर नहीं आ रहे हैं।


4.5 लाख खर्च, फिर भी खड़े हैं वाहन

वार्ड नंबर 29 (नया 39) के पार्षद सतपाल जांगिड़ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि

ऑटो टिपरों की इंश्योरेंस पर करीब ₹4.5 लाख खर्च किए गए
लेकिन ज्यादातर वाहन कबाड़ की तरह खड़े हैं


कार्यकारिणी खत्म होने के बाद बिगड़ी व्यवस्था

वार्ड नंबर 27 (नया 29) के पार्षद निरंजन लाल सैनी ने कहा कि
नगरपालिका की कार्यकारिणी समाप्त होने के बाद से

सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि
मृत पशु उठाने के लिए किसानों से ₹2100 वसूले जा रहे हैं


नालियां ओवरफ्लो, सड़कों पर फैला कचरा

वार्ड नंबर 13 (नया 27) के पार्षद देवेंद्र सैनी ने बताया कि

नालियां कचरे से भरी पड़ी हैं
बारिश के कारण ओवरफ्लो होकर कचरा सड़कों पर फैल गया

जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।


ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

पार्षदों ने ईओ को ज्ञापन सौंपकर

की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में
सतपाल जांगिड़, निरंजन लाल सैनी, कुलदीप भगासरा सहित अन्य लोग शामिल रहे।