Archive notice This article was published on 28 December 2023 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

झुंझुनू, श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय 11वीं अंडर आर्म क्रिकेट तथा 16 वीं नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार को प्रातः 11बजे से किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रेसिडेंट डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, तेलंगाना ,आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र, यूपी ,सीबीएसई ,से कुल 7 टीमें भाग लेगी विजेता टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता भूटान में खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अंडर आर्म क्रिकेट फेडरेशन के फाउंडर और प्रेसिडेंट उत्तम उघाड़े फेडरेशन के राजस्थान के सचिव पंकज शर्मा राजस्थान के प्रेसिडेंट भंवरनाथ योगी तथा हरियाणा के महेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की टीमे में यूनिवर्सिटी परिसर में आनी शुरू हो गई तैयारियां जोरों पर है।