Posted inJhunjhunu News (झुंझुनू समाचार), Politics News(राजनीति)

उदयपुरवाटी विधान सभा की भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

आगामी विधान सभा चुनाव के लिए

बडा गांव, भारतीय जनता पार्टी की उदयपुरवाटी विधान सभा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन कबबानी अतिथि भवन मे आयोजित की गई।बैठक मे संगठन के जिला प्रभारी गोरधन वर्मा ने बूथ समिति एव संगठन की सम्पूर्ण रचना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयार रहे।उन्होने कहा कि आगामी चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से राज्य मे सरकार बनायेगी।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया संगठनात्मक रूप रेखा प्रस्तुत की।बैठक मे पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ,जिला प्रवक्ता पवन शर्मा, बालाजी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, उदयपुरवाटी मंडल अध्यक्ष लछमन राम सैनी,छापोली मंडल संयोजक महेश अग्रवाल, गुढा मंडल संयोजक सत्यपाल मावलिया, चंवरा मंडल महामंत्री राजेन्द्र तहसीड, उदयपुरवाटी मंडल महामंत्री मदनलाल सैनी, शक्ति केन्द्र संयोजक प्रकाश सैनी, महेश सैनी, जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुमावत, सुनील कडवासरा, दर्पण कुमार, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।