Archive notice This article was published on 27 August 2024 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

अखिल भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

झुंझुनू, भारतीय विश्वविद्यालय संघ के द्वारा इस वर्ष के खेल कलैंडर की गतिविधियों तथा विशेष आयोजन प्रशिक्षण शिविर की जिम्मेवारी देश के प्रख्यात विश्वविद्यालय श्री जेजेटी विश्वविद्यालय झुंझुनू राजस्थान को दी गई है। भारतीय खेल कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेल का महाकुंभ एवं अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में पुरुष वर्ग की वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी। अखिल भारतीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर माह के पहले सप्ताह में होगा। इसके अतिरिक्त महिला वर्ग की वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी। महिला वर्ग की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन श्री जेजेटी विश्वविद्यालय में दिसंबर माह के पहले सप्ताह होगा। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार के अनुसार प्रतियोगिता से पहले यूनिवर्सिटी टीम के चयन के लिए ट्रायल सुनिश्चित कर के प्रशिक्षण शिविर जल्द ही लगाया जाएगा। उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए देश के सभी विश्वविद्यालयों को सूचना दी जा चुकी है। विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ अजीत कुमार ने बताया कि इस वर्ष के सांस्कृतिक वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने मुख्य रूप से सांस्कृतिक अखिल भारतीय कार्यक्रम एवं शिविर की मेजबानी भी श्री जेजेटी विश्वविद्यालय को दी है।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ विनोद टिबडेवाल ने राष्ट्रीय स्तर की खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता की जिम्मेदारी दी जाने पर हर्ष जताते हुए भारतीय विश्विद्यालय संघ का आभार जताया।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने उपयुक्त कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु सभी कमेटियों का गठन कर दिया है। मुख्यतः इसकी जिम्मेदारी डीन एकेडमिक्स डॉ. राम दर्शन फोगाट, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. सुरेंद्र कुमार, सांस्कृतिक गतिविधि सदस्य डॉ. नाजिया हुसैन एवं वित्त तथा सभी प्रबंधन की जिम्मेदारी मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता एवं विक्रम कुमार और सहायक कुल सचिव श्री कपिल जानू को दी गई हैI