Archive notice This article was published on 02 June 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Bank Holiday June 2026 : जून 2026 का नया महीना शरू हो गए है। ऐसे में जून के महीने में कुछ क्षेत्रीय त्योहार और अलग अलग राज्य के पर्व भी होते है, जिसके कारण कुछ राज्यों में अतिरिक्त बैंक अवकाश होंगे।

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है तो आपके लिए बहुत जरूरी है कि आप पहले बैंक हॉलिडे की लिस्ट चेक कर लें। हर महीने की तरह, जून में कई राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक छुट्टियों के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) हर साल छुट्टियों की एक सूची जारी करता है, जिसके आधार पर बैंकिंग सेवाएं संचालित होती हैं।

June 2026 में देशभर के बैंक कब बंद रहेंगे?

जून 2026 में पूरे भारत में लागू होने वाली मुख्य बैंक छुट्टियों में दूसरा शनिवार, चौथा शनिवार और रविवार शामिल हैं।

आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

इस बार जून में, दूसरा शनिवार 13 जून को और चौथा शनिवार 27 जून को पड़ेगा।

इसके अलावा 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी कई राज्यों और बड़े शहरों में रहेगी। वहीं, बैंक भी हर रविवार को बंद रहेंगे।

7 जून-रविवार

13 जून-दूसरा शनिवार

14 जून-रविवार

21 जून-रविवार


26 जून-मुहर्रम (कई राज्यों में)

27 जून-चौथा शनिवार

28 जून-रविवार

इन छुट्टियों के कारण कई दिनों तक बैंक शाखाओं में काम प्रभावित हो सकता है।

ऐसे में चेक क्लीयरेंस, कैश डिपॉजिट, ड्राफ्ट और अन्य बैंकिंग सेवाओं में देरी हो सकती है।

इसके अलावा जून महीने में कई अन्य छुट्टियां भी रहने वाली है।
ओडिशा के भुवनेश्वर में राजा संक्रांति और मिजोरम के आइजोल में वाईएमए दिवस के कारण 15 जून को बैंक बंद रहेंगे।

17 जून को हरियाणा में महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश रहेगा।

18 जून को श्री गुरु अर्जुन देव जी शहादत दिवस के अवसर पर पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।

पंजाब, हरियाणा और शिमला में संत कबीर जयंती के कारण 29 जून को बैंक बंद रहेंगे।

30 जून को रेमना नी त्योहार के कारण आइजोल में बैंक अवकाश होगा।

बैंक छुट्टियों के दौरान चालु रहेगी डिजिटल सेवाएं
बता दे की बैंक में काम न होकर इस दौरान यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं छुट्टियों के दौरान सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। इसलिए महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बनाना बहुत महत्वपूर्ण है।