Archive notice This article was published on 11 September 2020 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा ने बताया

रेनवाल ( नितीश सांवरिया )रेनवाल थाना पुलिस ने 48 देशी शराब के पव्वे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि जयपुर ग्रामीण में अवैध शराब बेचने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू लक्ष्मण दास, वृताधिकारी सांभरलेक राजकंवर, थानाधिकारी रेनवाल कैलाश चन्द मीणा के निर्देशन में शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना रेनवाल पर टीम घटित कर अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए शीशपाल पुत्र रामेश्वर प्रसाद जाट उम्र 33 को रेफाल्या फाटक इटावा बधाल से 48 अवैध शराब के पव्वो के साथ गिरफ्तार किया गया है । कार्यवाही में थानाधिकारी रेनवाल कैलाश चन्द मीणा , सहायक उप निरीक्षक चौकी बधाल कैलाश चन्द्र, विजयपाल कॉन्स्टेबल , ताराचंद, मनोहरी लाल की हौसला अफजाई करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक शर्मा ने प्रशंसा पत्र एवं नगद पुरस्कार की घोषणा की ।