Archive notice This article was published on 12 May 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

जयपुर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।

मामले में पुलिस ने पिलानी निवासी युवती किरण सैनी (27) को गिरफ्तार किया है।

फर्जी आईडी कार्ड बनाकर देती थी नौकरी का झांसा

पुलिस के अनुसार आरोपी युवती पहले जयपुर एयरपोर्ट पर कार्यरत ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी AIASL में काम कर चुकी थी।

इसी अनुभव का फायदा उठाकर वह बेरोजगार युवाओं को एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देती थी।

आरोप है कि युवती मोबाइल एडिटिंग एप के जरिए पुराने आईडी कार्ड एडिट कर:

तैयार करती थी।

“एयरपोर्ट अधिकारियों तक पहुंच” बताकर फंसाती थी युवक

डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा के अनुसार आरोपी युवाओं को विश्वास दिलाती थी कि उसकी एयरपोर्ट अधिकारियों तक सीधी पहुंच है और वह ग्राउंड स्टाफ समेत कई पदों पर नौकरी लगवा सकती है।

इसके बदले युवाओं से मोटी रकम वसूली जाती थी।

पुलिस ने बरामद किए फर्जी दस्तावेज

थानाधिकारी रूपनारायण यादव ने बताया कि आरोपी के पास से:

बरामद किए गए हैं।

10 लाख तक की ठगी का खुलासा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अब तक कई युवाओं से करीब 9 से 10 लाख रुपए की ठगी कर चुकी है।

पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क में अन्य एजेंट भी शामिल हो सकते हैं।

शिकायत के बाद हुआ खुलासा

8 मई को जयपुर एयरपोर्ट पर फर्जी एंट्री कार्ड और नौकरी के नाम पर वसूली की शिकायत पुलिस को मिली थी।

इसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी के मोबाइल डेटा, बैंक खातों और संभावित साथियों की जांच कर रही है।

शेखावाटी क्षेत्र में चर्चा तेज

मामले के सामने आने के बाद पिलानी समेत पूरे शेखावाटी क्षेत्र में इस फ्रॉड की चर्चा तेज हो गई है। पुलिस युवाओं से नौकरी के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रकम देने से पहले पूरी जांच करने की अपील कर रही है।