Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan News: राजस्थान का लाल पश्चिम बंगाल में हुआ शहीद, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Rajasthan News: राजस्थान का लाल पश्चिम बंगाल में हुआ शहीद, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan News: राजस्थान का लाल पश्चिम बंगाल में हुआ शहीद, परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Rajasthan news:  राजस्थान का बेटा पश्चिम बंगाल में शहीद हो गया है। कंचनपुर-जोरावरनगर गांव की राठौड़ों की ढाणी निवासी 22 वर्षीय अग्निवीर करणसिंह राठौड़ पश्चिम बंगाल में शहीद हो गए है । करण सिंह राठौड़ का पार्थिव देह बुधवार को उनके परिजनों को सौपा जाएगा। उनके पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

2022 में हुए थे फौज में भर्ती

 करण सिंह राठौड़ दिसंबर 2022 में इंडियन आर्मी में अग्नि वीर भरती में शामिल हुए थे।17 कॉर्स सिलीगुड़ी बागडोगरा में तैनात थे। एक फरवरी की शाम को सिलीगुड़ी से आर्मी के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) का फोन आया। 

 उन्होंने करण सिंह राठौर के निधन की सूचना उनके परिवार को दिया। करण सिंह राठौर के पिता दयाल सिंह राठौड़ 10 साल पहले आर्मी से रिटायर्ड हुए थे और उनकी एक बहन भी है जो की सीमा सुरक्षा बल में काम करती है। करण सिंह राठौर की अभी शादी नहीं हुई थी।

कुछ घंटे पहले की थी माँ से बात

 करण सिंह राठौड़ ने मौत के कुछ समय पहले ही अपनी मां से बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह ड्यूटी से लौट कर आए हैं और खाना खाने जा रहे हैं लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर आने से उनके परिवार के लोग हैरान रह गए। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।