Archive notice This article was published on 12 May 2020 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

राशन सामग्री भी वितरित की

जयपुर, सेवा भारती की ओर से जयपुर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सफाई का काम करने वाले ठेका सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दो गज दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन करते हुए करीब 100 कर्मिचारियों को दुपट्टा पहनाकर और राशन सामग्री का किट प्रदान किया गया। कर्मचारियों की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए होम्योपैथी दवाई पिलाकर एक माह की दवाई सेवन करने के लिए दी गई। उन्हें मास्क भी वितरित की गए। क्षेत्र सेवा प्रमुख शिव लहरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी जो स्वच्छता का काम करते हैं, उन्हें दुपट्टा पहनाकर, तिलक लगाकर, राशन किट और मास्क देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, क्षेत्र सेवा प्रमुख शिव लहरी, क्षेत्र समरसता प्रमुख तुलसीनारायण, जयपुर प्रांत घुमन्तु जाति कार्य प्रमुख महेन्द्र, सेवा भारती के महानगर मंत्री धर्मचंद जैन, दिनेश शर्मा व विष्णु शर्मा उपस्थित थे।