Archive notice This article was published on 04 June 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से पलटी मारी है। नया सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश के 32 जिलों में मौसम परवर्तनशील रहेगा। हालांकि, बुधवार को मौसम साफ रहा।

कुछ स्थानों पर तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन शाम तक मौसम ने एक बार फिर से करवट लेना शुरू कर दिया।

राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश से मौसम एक बार फिर मौसम सुहाना हो गया।

आंधी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से अभी भी आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

इस नई मौसम प्रणाली से आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभागों के कुछ हिस्सों में फिर से गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

कुछ स्थानों पर आंधी के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

पिछले 24 घंटों में तापमान

बुधवार को राज्य के कई जिलों में पिछले दिनों की तुलना में तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। जैसलमेर पिछले 24 घंटों में 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।

बीकानेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 43.3 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 42.8 डिग्री सेल्सियस और जोधपुर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आ इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलोनबार, उदयपुर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बारिश की चेतावनी जारी की है।

अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, खैरथल, तिजारा, कोटपुतली, बहराइच, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, डीडवाना, कुचामन और नागौर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।