Archive notice This article was published on 15 February 2024 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

राजस्थान उच्च न्यायालय के स्थापना की प्लेटिनम जुबली के उपलक्ष्य में

सीकर, राजस्थान उच्च न्यायालय के स्थापना की प्लेटिनम जुबली के उपलक्ष्य में राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर द्वारा 18 फरवरी रविवार को प्रात: 7:30 बजे दौड प्रतियोगिता “Run for Legal Aid Event” एडीआर भवन सीकर से नगर परिषद, सीकर तक का आयोजन किया जायेगा। दौड प्रतियोगिता में न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालय कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पीएलवी एवं उनके परिवारजन द्वारा बतौर प्रतिभागी भाग लिया जायेगा।