Posted inRajasthan News (राजस्थान समाचार), Sikar News (सीकर समाचार)

ऐतिहासिक घटना के साक्षी बने नीम का थाना के लोग

जिला प्रशासन के द्वारा किया गया चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण

नीमकाथाना, भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर पूरी दुनिया की निगाहें लगी हुई थी। इस गौरवशाली पल के लिए नीम का थाना जिला प्रशासन के द्वारा बुधवार को नेहरू पार्क एवं नगर परिषद कार्यालय में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया गया । इस गौरवशाली एवं ऐतिहासिक घटना को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में नीमकाथाना वासी मौजूद रहे । इस अवसर पर जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जिले वासियों को बधाई दी ।