Archive notice This article was published on 25 January 2024 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

सीकर, राजस्थान जन जागरण मंच ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पुरी ठाकुर को भारत रत्न देने का हार्दिक स्वागत किया है। कृष्णा मार्केट में चौधरी मामराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ज्योतिबा राव फूले, शहीद-ए-आजम भगतसिंह, किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह एवं मान्यवर कांशीराम को भी भारत रत्न देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। बैठक में मोहन बाजोर, रामचन्द्र सिंह गढवाल, भागीरथ चाहिल, मनीराम भामू आदि मौजूद रहे।