Archive notice This article was published on 17 February 2024 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री,राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा शनिवार को सुबह लक्ष्मणगढ़ आयें। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्थान राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शशि प्रकाश जोशी ने भारत के राष्ट्रीय नेता शर्मा की अगवानी करते हुए स्वागत किया।

यह जानकारी देते हुए युवा नेता एडवोकेट गौरव जोशी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री शर्मा शनिवार को निजी दौरे पर लक्षमनगढ आयें थें। इस अवसर पर जोशी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा से लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनैतिक व संगठनात्मक स्थित से अवगत कराते हुए विस्तृत चर्चा परिचर्चा कर सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने जोशी को आश्वस्त किया कि पार्टी की गतिविधियों को लेकर राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी चर्चा करेंगे।