Archive notice This article was published on 03 April 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Gold Silver Price Today : अगर आज आप सोना चांदी खरीदना चाहते है तो बता दे की गुड फ्राइडे के मौके पर देश में सोने चांदी की कीमत में गिरावट आई है।

3 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 149110 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

मुंबई में इसकी कीमत 148960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पिछले कारोबार में सोना 3,500 रुपये या 2.26 प्रतिशत गिरकर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,591.52 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चेतावनी के बाद कि अगले दो-तीन हफ्तों में ईरान पर जोरदार हमला होगा, कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आया है। डॉलर 99-100 के स्तर पर 0.5 प्रतिशत मजबूत है।

इसके कारण विदेशी व्यापार में कीमती धातुओं की कीमतों में वृद्धि हुई है।

इज़राइल-U.S. और ईरान के बीच संघर्ष के और बढ़ने से काफी नुकशान का सामना करना पड़ रहा है। एक प्रमुख समुद्री मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल और गैस के शिपमेंट में बाधा आई है और लंबे समय तक जारी रहने की आशंका है।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

सिटी 22 कैरेट सोना आज का मूल्य (₹) 24 कैरेट सोना मूल्य आज (₹)

चांदी की कीमत

अन्य कीमती धातुओं के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है।

3 अप्रैल की सुबह कीमत घटकर 249900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

इइस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी।